देश और मीडिया जवाब मांगना शुरू कर दे तो मोदी को 2019 में चलता किया जा सकता है |
पिछले तीन सालो से हमारे देश में एक नाम हर कोई ले रहा है वो है नरेन्द्र मोदी लेकिन किसी से पुछा जायेगा की आखिर आप क्यों नरेन्द्र मोदी जी का नाम बार लेते हो तो कहेंगे आज़ादी के बाद हमारे देश को पहेले ऐसे प्रधानमंत्री मिले जो देश को बदलने की कोशिश कर रहे है | लेकिन दूसरी तरफ इसकी वास्तविकता आज हमारे सामने है और जिन लोगो की ऐसी सोच थी अब वो अपने आप पर शर्मिदा हो रहे है और अब तो उन्हें भी लगने लगा है की हमारे देश में कुछ भी बदलाव् नही हो रहा है सिर्फ और सिर्फ झूठ बोला गया और आज भी बोला जा रहा है
अगर आज से हम और हमारे देश की मीडिया जाग जाय तो मोदी को 2019 में चलता किया जा सकता है लेकिन इसके लिए हमें सबसे पहले अपने आप को बीजेपी और मोदी भक्त बनाने की बजाय देशभक्त बनाना होगा
नरेन्द्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने में जितना हाथ बीजेपी के कार्यकर्ताओ का रहा है उससे भी ज्यादा नरेन्द्र मोदी जी का खुद और राहुल गाँधी का रहा है जानते है क्यों ?
क्युकी हमे एक बात तो मान लेने होगी की अगर हमारे देश में सबसे ज्यादा झूठ बोलकर और इमोशनल होकर देश की जनता को पागल बना सकता है तो उस लिस्ट में सबसे पहले नाम नरेन्द्र मोदी का आता है |
दूसरी तरफ विपक्ष में राहुल गाँधी जिन्हें बोलने तक की ट्रेनिंग नही दी गयी जिसका फायदा भी मोदी ने खूब उठाया कभी राहुल गाँधी को पप्पू कहकर तो कभी लोलिपोप के नाम पर
आज हमारे देश में ऐसे कही लोग है जिन्हें लगता है की हमारे देश में प्रधानमन्त्री पद के लिए नरेन्द्र मोदी के अलावा और कोई है ही नही ? लेकिन मेरे मानना है की हम 125 करोड़ लोग है क्या हम नरेन्द्र मोदी की तुलना में अच्छा उम्मीदवार नही ढूंड नही सकते है ? और एक बात तो तय है अब हमे और झूठ बोलने वाला प्रधानमंत्री या नेता नही चाहिए क्योंकी यह नेताओ की ही बदोलत है की आज हम दुनिया से 50 साल पीछे है |और मोदी जी एक बार और बने तो हमारी गिनती भी दुनिया के पिछड़े देशो में होने लग जाएगी इसलिए हमे सोचना और विचारना होगा की हम किसी अपना वोट दे
कभी कभी में सोचता हु की आखिर मोदी जी क्यों हमारे देश की आम जनता को फायदा पहुचाने की बजाय अमीरो को फायदा पहुचाने में लगे हुए है और यह बात आज हर कोई सोचा रहा होगा चाहे वो बीजेपी वाला ही क्यों न होइसकी एक सामान्य सी वजह है मोदी जी के बारे में ऐसा कहा जाता है हमारे देश के उद्योगपतियो ने मोदी जी को जिताने के लिए अपने लाखो करोड़ उनके और उनकी पार्टी के प्रचार प्रसार और इधर उधर से नेताओ को खरीदने में लगाए है और आज जब मोदी जी प्रधानमंत्री बन गये है तो आज वो अपना कर्तव्य पुरी तरह निभा रहे है और उद्योगपतियो को खूब फयादा पंहुचा रहे है |
दूसरी तरफ आज हमारे देश को हम विपक्ष के नाम पर भी सुरक्षित नही रख सकते है क्युकी कांग्रेस में ऐसा कोई नेता नही है जो मोदी जी की बोलती बंद करवा सके क्युकी कांग्रेस वालो ने तो खुद ने अपने हाथ कोयले की दलाली में काले किये हुए है और रही बात राहुल गाँधी की तो वो क्या बोलते है यह उन्हें खुद को तक पता नही होता है |
मोदी भले ही जमींन से जुड़े होने के बावजूद हमारे देश की जनता को पागल बनाया है | हमारा यह सिक्का भले ही खोटा निकल गया हो लेकिन फिर भी में यह बात में बड़े विश्वास के साथ कह सकता हु की अगर हमारे देश को कोई बदलेगा तो सिर्फ जमींन से जुड़ा हुआ व्यक्ति ,महलों में रहने वाला कभी हमारे देश के गरीबो की जिंदगी नही बदल सकता है
इसलिए अबकी बार हमे मोदी जी के झूटे वादों में आने की बजाय सही और मुसीबत में गरीबो का साथ देने वाले लोगो को ही अपना वोट देना होगा ताकि हम फिर भारत को विश्वगुरु बना सके
जय हिन्द | जय भारत |


Comments