Posts

Showing posts from July, 2018

क्या हनुमान बेनीवाल होंगे राजस्थान के केजरीवाल ?

Image
इस बार राजस्थान की राजनीति में हम चमत्कार की उम्मीद कर सकते हैं | एक तरफ भाजपा लगी है दूसरी तरफ कांग्रेस और तीसरी तरफ एक ऐसा व्यक्ति खड़ा है जिसने पिछले कुछ सालों में अपनी ऐसी छवि बनाई है  की जनता उसकी एक आवाज सुनने के लिए मीलों चलकर आती हैं| राजस्थान की राजनीति में इस बार शायद लग रहा है की कुछ तो ऐसी घटना होगी जो इतिहास में लिखी जाएगी | मैं  बात कर रहा हूं खींवसर से निर्दलीय विधायक हनुमान बेनीवाल कि जिनकी जनता ऐसी दीवानी है और खासकर युवा जो राजस्थान की राजनीति में  परिवर्तन लाने के लिए उनके साथ खड़ा है | उनकी इस लोकप्रियता के पीछे एक तर्क हैं आप उन्हें अगर रात को 2 बजे भी फ़ोन पर अपनी मुसीबत बताएँगे तो वो आपकी मुसीबत के लिए 2 बजे आपके पास पहुंच जाएंगे |मतलब वो आपके नेता के लिए हजारों लाखों नेताओं से आगे खड़े हैं |                      हनुमान बेनीवाल की बढ़ती लोकप्रियता, जनता का उनके प्रति विश्वास यह दर्शाता है वो आने वाले विधानसभा चुनावों में राजस्थान के केजरीवाल साबित हो सकते हैं | उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बा...