जरुरी क्या हैं ? राम मंदिर या वर्तमान की शिक्षा व्यवस्था, चिकित्सा व्यवस्था, किसानों की आत्महत्या और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दे |
पिछले तीन दशकों से हमारे देश में राम मंदिर के नाम पर कई लोग प्रधानमंत्री बन गए तो कई लोग मुख्यमंत्री बन गये और कई मंत्री बन गए लेकिन राम मंदिर के मुद्दे पर आज तक कोई समाधान नहीं निकला है | इसे अगर दूसरे परिपेक्ष में देखें तो राम मंदिर अगर बन गया होता तो कई लोगों की राजनीतिक विरासत खतरे में जा सकती थी या अगर बन भी जाय तो भविष्य में भी जा सकती है | तीन दशकों से जब जब चुनाव आए हैं राम मंदिर का मुद्दा हमेशा हावी रहा है , कभी गाय के नाम पर वोट बटोरे गए तो कभी हिंदू मुसलमान और राम मंदिर के नाम पर वोटों की राजनीति की गयी | लेकिन आज सोचने वाला विषय यह है कि क्या राम मंदिर बनने से या ना बनने से लोगों का जीवन बदल जाएगा ? देश जिन परिस्थितियों से वैश्विक स्तर पर लड़ रहा है , हम भारतीयों की पहचान और हमारी भारतीयता पर सवाल उठा रहा है उसका क्या ? आज जहां तक मेरा मान...