Posts

Showing posts from March, 2018

JNU क्या चाहता हैं ? शिक्षा या राजनीती या अपना अधिकार ....

Image
 JNU  जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी पिछले कुछ सालों से  इसलिए चर्चा में है क्योंकि यहां के विद्यार्थी हर उस चीज की निंदा कर रहे हैं जो देश विरोधी जो देश को बर्बाद कर रही है | वहीं दूसरी तरफ नेताओं का  कहना हैं की JNU के   विद्यार्थियों को सिर्फ पढ़ना लिखना चाहिए,  राजनीति से उनका दूर रहना ही बेहतर होगा | JNU के विद्यार्थियों की एकता देखकर लगता है कि ऐसी ही एकता अगर हमारे देश में हो जाए हमारे साथ-साथ इन नेताओं को भी सड़क पर आने के लिए मजबूर किया जा सकता हैं | अपने हक के लिए लड़ना मुझे लगता है यह शिक्षा ही सिखाती है शिक्षा को पाकर आप अगर अपने अधिकारों के लिए लड़ रहे हैं तो यह जरूरी हैं  इस पर सवाल खड़ा करने का किसी को अधिकार नहीं हैं | JNU  इस देश को धर्म के नाम पर नहीं बांटना चाहता हैं वो अपनी पहचान  एक  भारतीय के रूप में चाहते हैं, महिलाओं को सम्मान देना चाहते हैं गरीबों को सड़क से उठाकर घरों तक और संसद तक पहुंचाना चाहते हैं, सबको समान शिक्षा दिलवाना चाहते हैं चाहे गरीब हो या अमीर एक साथ बैठकर शिक्षा प्राप्त करें और फिर अपनी मेहनत स...