India & Medical System
अगर आज हम हमारे प्रधानमंत्री जी की माने तो हमारे देश ने पिछले तीन सालो में खूब तर्रकी की है | यह बात में नही कह रहा हु यह बात हमारे देश को चलाने वाली सरकार कह रही है | इसमें कितने सच्चाई है मुझे लगता है यह तो आपको को किसी सरकारी अस्पताल में या गावो में जाकर ही पता लग सकती है | आज़ादी के 70 साल बाद आज भी हमारे देश में कही ऐसे लोग है जो बीमारियो के कारण या पर्याप्त चिकित्सा व्यवस्था न होने के कारण अपनी जान गवा रहे है | उनके जान गवाने के पीछे दो वजह है | पहला ग्रामीण इलाको में कारखानों का लगना और दूसरा इन कारखानों से होने वाली बीमारियों के उपचार के लिए पर्याप्त पैसो की कमी होना है | अक्सर आपने पढ़ा होगा हमारे देश के जितने भी अमीर व्यक्ति है वो अपनी छोटी से छोटी बीमारी का इलाज़ करवाने अमेरिका जाते है | कभी आपने सोचा की यह लोग अमेरिका क्यों जाते ? उसकी एक सामान्य वजह है क्युकी अमेरिका अपनी GDP का 18 प्रतिशत पैसा अपने देश की चिकित्सा व्यवस्थाओ पर खर्च करता है और उनकी आबादी हमारे देश की आबादी की एक तिहाई है जबकि हमारे देश में GDP का मात्र 4.2 प्रतिशत ही चिकित्...