India & Poverty

हमारे देश में गरीबी एक ऐसी परिस्थिति है जो लोगो को  जीवन के आधारभूत जरुरतों से दूर  रखती हैं । भारत में कई लोगो को  ठीक ढंग से दो वक्त की रोटी तक नही हासिल होती है , वो सड़क किनारे सोते हैं और गंदे कपड़े पहनते हैं। वो उचित स्वस्थ, पोषण, दवा और दूसरी जरुरी चीजें नहीं पाते हैं। शहरी जनसंख्या में बढ़ौतरी के कारण शहरी भारत में गरीबी बढ़ी है क्योंकि नौकरी और धन संबंधी क्रियाओं के लिये ग्रामीण क्षेत्रों से लोग शहरों और नगरों की ओर पलायन कर रहें है। आज हमारे देश के लगभग 8 करोड़ शहरी  लोगों की आय गरीबी रेखा से नीचे है और 4.5 करोड़ शहरी लोग सीमारेखा पर हैं। झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले अधिकतर लोग अशिक्षित होते हैं। हमारे देश की सरकारे  इन लोगो को सिर्फ अपना वोट बैंक समझती है जबकि यह लोग हर पाच के बाद एक नईआस लगाए रहते है और चुनाव के नतीजे आते ही इन लोगो की आस पर फी से पाच साल के लिए पानी फिर जाता है यही वजह है की इन लोगो की स्थिति दिन बे  दिन बदतर होती जा रही है 

भारत में गरीबी का मुख्य कारण बढ़ता भ्रष्टाचार, और  अमीर और गरीब के बीच में बहुत ज्यादा अंतर  बेरोज़गारी, अशिक्षा, मेडिकल सुविधाओ की कमी है। भारत में जनसंख्या का एक बड़ा भाग कृषि पर निर्भर करता है जो आज़ादी के 70 साल बाद भी  गरीब है। आमतौर पर खराब कृषि और बेरोज़गारी की वजह से लोगों को भोजन की कमी से जूझना पड़ता है। अधिक जनसंख्या मतलब अधिक भोजन, पैसा और घर की जरुरत। मूल सुविधाओं की कमी में, गरीबी ने तेजी से अपने पाँव पसारे हैं। अत्यधिक अमीर और भयंकर गरीब ने अमीर और गरीब के बीच की खाई को बहुत चौड़ा कर दिया है।और यह काम हमारे देश के नेताओ और व्यापारियों ने किया है 
भारत में गरीबी की मुख्य वजह आज भी अशिक्षा है| ग्रामीण इलाको में आज भी अधिकतर लोग अशिक्षित है और यही वजह उन्हें गरीबी से बहार नही आने देती है| 

गरीबी को हटाने के लिए आज जरुरी है -
  • किसानो को उनकी मेहनत का पूरा पैसा देना होगा और जरुरत पड़े तो उससे भी ज्यादा 
  • गावो में जागरूपता फेलाकर -  शिक्षा के लिए , स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओ के लिए कृषि तकनीको को बढावा देकर 
  • जरुरत मंद हर चीज़ को गावो तक पहुचाना आज बहुत जरुरी है क्युकी कई गाव हमारे देश में ऐसे भी है जहा आज भी मूल भुत जरूरतों की कमी है  
  • गरीबी को मिटाने के लिये पुरे भारत से भ्रष्टाचार को खत्म करना जरूरी है 

  • भारत की शिक्षा को बदलना बहुत जरुरी आज की शिक्षा व्यवस्था से हमारे देश की गरीबी नही मिटाई जा सकती है 

और दूसरी बात आज गरीबी केवल एक इंसान की समस्या नहीं है बल्कि ये पुरे देश की समस्या  है। यह बात आज हम सब जानते हमारे सरे नेता और पार्टिया जानती है लेकिन उन्हें अपनी पार्टियो और नेताओ से आगे की परवाह ही नही है | हमारे देश में आज भी 70 प्रतिशत राजनीती गरीबो पर होती लेकिन जितने के बाद 5 साल नेता स्वयं आराम से अपनी जिन्दगी बिताते है और जनता को भूल जाते है ये हमारे देश की सचाई है |
लेकिन अब इस सचाई का हमें सामना करना होगा और इन नेताओ और पार्टियो की वास्तविक सचाई को देश के सामने लाना होगा तभी हमारे देश के गरीबो को न्याय मिल सकता है और साथ ही गरीबी को भी मिटाया जा सकता है 
और यह काम हमारे देश की जनता के लिए में करूँगा यह मेरा वादा है 
जय हिन्द | जय भारत  |
जय जवान | जय किसान |


Comments

Popular posts from this blog

भारत को प्रोत्साहन आधारित "वन चाइल्ड पॉलिसी" लागू करनी होगी - डॉ. अंकित नाहटा

चाइना का कोरोना खेल और सवाल उठाने के लिए मजबूर होते हम | Corona vs Immunity |

India & Politics