India & Politics
भारत और राजनीती का वर्षो का साथ है | जैसे जैसे साल बीतते गये राजनीती को लोगो ने इसके साथ साथ और ज्यादा गन्दा कर दिया | कुछ लोगो ने इसे अपना व्यापार बना दिया तो कुछ लोगो ने इसको अपना ब्रांड बना दिया |इन सब चीजों से उन लोगो ने कही न कही अपना फायदा तो कर लिया लेकिन इससे हमारा देश बर्बाद हो गया | सही बात तो ये हे की हमारे देश में किसी चीज़ की कमी नही चाहें वो पैसा हो या टैलेंट या प्राक्रतिक स्रोत ,बस हमारे देश में कमी है तो अच्छे लोगो की खासकर वो लोग जिन्हें जनता अपना नेता चुनकर भेजती है लेकिन वो जनता के लिए कुछ नही करना चाहते है जो भी करना चाहते है सिर्फ अपने लिए या अपनों के लिए करने चाहते |
आप जानते है इससे नुकसान क्या हो रहा |इसका एक सीधा सा उदारण ये है आज हमारे देश करोड़ो लोग ऐसे है जिन्हें दो वक्त का भोजन तक नही मिल पा रहा है |
आखिर ये सब क्यों हो रहा ?क्यो हमारे देश में सब को समानता नही मिल पा रही ?
क्यों लोगो को दो वक्त का भोजन तक नही मिल पा रहा ?
इन सब वजहों की शायद एक ही वजह है मेरे देश में स्वार्थ आज सब के सर पर चड़ा हुआ आज आप और हमें सिर्फ अपनी परवा है |हम नही चाहते की हमारे देश में कुछ बदलाव लाये जाये ! हमारे देश के किसानो की जो आज हालत है उसे देखकर मुझे नही लगता की हमारे देश के नेता वास्तव में हमारे देश के किसानो को मज़बूत बनाना चाहते है |क़र्ज़ के कारण हजारो किसानो ने आत्महत्या कर ले |लेकिन हमारे देश की सरकारों ने उनका एक रूपया क़र्ज़ का माफ़ नही किया यह कहकर की देश के पास पैसा नही है | लेकिन उसी सरकार में एक व्यापारी ( विजय माल्या ) जो बैंको के 20000 हज़ार करोड़ लेकर विदेश भाग जाता है और देश की सरकारे उसे रोक नही पाती है
संसद में बठे हमारे नेता 50000 करोड़ व्यापारियो के यह कहकर माफ़ कर देते है की उनकी पैसे देने की हालत नही है और यही नेता किसानो का क़र्ज़ माफ़ नही कर सकते है इससे यही साबित होता है की हमारे नेता व्यापारियो को इस देश में ज्यादा एहमियत देना चाहते है बजाए इस देश के किसानो जो को अपनी खून पसीने की मेहनत से इस देश को चला रहे है |
जिस भारत की कल्पना हमारे देश के शहीदों की थी आज वो भारत मुझे दिखाई नही देता है
आज हमें इसमें बदलाव लाने की जरुरत है पहले हमारा देश अंग्रेजो का गुलाम था आज हम अपने ही देश के लोगो की गुलामी सहन कर रहे है सिर्फ, इसलिए की हमें अपनी मुसीबत दूर करनी है देश के किसानो की नही, देश के गरीबो की नही
हमें अपने स्वार्थ से उपर उठाना होगा और देश के लिए सोचना होगा ताकि हम भी हमारे देश को दुसरे देशो की तुलना में आगे लाकर खड़ा कर सके
आज सिर्फ जरुरत आप और हमें एक साथ खड़े होने की ताकि इस देश को आज की परिस्थितियों के अनुसार फिर आज़ाद से कराया जा सके
और मेरी जिद है एक दिन हमारे देश को बदल कर जरुर दिखाऊंगा
जय हिन्द | जय भारत
जय जवान | जय किसान

Comments